Dhanya Raat Dhanya Raat Song lyrics (धन्य रात धन्य रात) Silent Night, Holy Night

Dhanya Raat Dhanya Raat “धन्य रात धन्य रात ” यह गीत “Silent Night Holy Night ” इंग्लिश गीत का हिंदी अनुवाद है जिसे CNI चर्च SONG BOOK के हिसाब से Joseph Mohr, 1818 ने लिखा है।

Dhanya Raat Dhanya Raat एक लोकप्रिय और आत्मीय क्रिसमस गीत है जो प्रभु यीशु मसीह के जन्म की पवित्र और शांतिपूर्ण रात का वर्णन करता है। इस गीत में उस रात का चित्रण किया गया है जब यीशु मसीह का जन्म हुआ और पूरा संसार ईश्वर की दिव्यता और शांति से भर गया। स्वर्गदूतों के गीतों और प्रभु के आगमन का जिक्र करते हुए, यह गीत हमें उस पवित्र क्षण की याद दिलाता है जब दुनिया में शांति और प्रेम का संदेश आया। यह गीत क्रिसमस की रात की भव्यता और ईश्वर की अनंत कृपा का प्रतीक है।

Hindi Lyrics
धन्य रात धन्य रात

धन्य रात, धन्य रात,

जिसमें ख्रिस्त कृपानाथ,

स्वर्ग से आया है जगत में,

अपने पिता की गोद में से,

पापी मनुष्य के पास,

पापी मनुष्य के पास ।

 

धन्य रात, धन्य रात,

पापी लोगो डरो मत,

पाप से तुम्हें बचाने को,

ईश्वर बाप से मिलाने को,

जग में वह आता है,

जग में वह आता है ।

 

धन्य रात, धन्य रात,

आ और देख कैसी बात,

वह जो सबका है सृजनहार

एक कुंवारी से लेता अवतार,

बैतलहम नगर में,

बैतलहम नगर में ।

 

धन्य रात, धन्य रात,

भजन कर मेरे साथ,

जो उस चरनी में पड़ा है,

जान वह ईश्वर का बेटा है,

यीशु है उसका नाम,

यीशु है उसका नाम ।

 

धन्य रात, धन्य रात,

तेरे पाप और अपराध,

वह उठाने को आता है,

उसी से तेरी मुक्ति है;

उस पर करो विश्वास,

उस पर करो विश्वास ।

English Lyrics
Dhanya Raat Dhanya Raat

Dhanya Raat, Dhanya Raat

Jismen Khrist Krpaanaath,

Svarg Se Aaya Hai Jagat Mein,

Apne Pita Ki God Mein Se,

Paapi Manushy Ke Paas,

Paapi Manushy Ke Paas.

 

Dhanya Raat, Dhanya Raat

Paapi Logo Daro Mat,

Paap Se Tumhen Bachaane Ko,

Eeshvar Baap Se Milaane Ko,

Jag Mein Vah Aata Hai,

Jag Mein Vah Aata Hai.

 

Dhanya Raat, Dhanya Raat

Aa Aur Dekh Kaisee Baat,

Vah Jo Sabaka Hai Srjanahaar

Ek Kunvaari Se Leta Avataar,

Baitalaham Nagar Mein,

Baitalaham Nagar Mein.

 

Dhanya Raat, Dhanya Raat

Bhajan Kar Mere Saath,

Jo Us Charani Mein Pada Hai,

Jaan Vah Eeshvar Ka Beta Hai,

Yeeshu Hai Usaka Naam,

Yeeshu Hai Usaka Naam.

 

Dhanya Raat, Dhanya Raat,

Tere Paap Aur Aparaadh,

Vah Uthaane Ko Aata Hai,

Usee Se Teree Mukti Hai;

Us Par Karo Vishvaas,

Us Par Karo Vishvaas.

यह गीत “Dhanya Raat” यूट्यूब पर फेमस सिंगर अनुराधा पौडवाल ने गाया है और टी सीरीज की पुरानी MP3 एल्बम “ओहो मसीह आया ” में संकलित है।

You can also found many lyrics of Christmas Songs i.e. Raja Yeshu Aaya, Khush Ho Khudawand Aaya Hai, and more in this website. 

Feel free to comment us, requesting the lyrics of songs you want. We will post all of them for you. We welcome your valuable suggetions.

1 thought on “Dhanya Raat Dhanya Raat Song lyrics (धन्य रात धन्य रात) Silent Night, Holy Night”

  1. Pingback: Popular Hindi Christmas Songs lyrics - HINDI CHRISTIAN SONGS & LYRICS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top